Top 10 Haunted Places in India Hindi
Top 10 Haunted Places in India Hindi
Table of Contents
भारत को विविधताओं का देश माना जाता है। इस के कोन-कोने में रहस्य छुपा हुआ है। भारत में अनेक ऐसी जगह है जहां पर जाने पर लोगों ने अप्राकृतिक चीजों का एहसास किया है। इन जगहों को हांटेड या शापित माना जाता है। आज हम भारत की ऐसी 10 जगहों के बारे में बात करने वाले हैं(Top 10 Haunted Places in India Hindi) जहां पर लोगों ने भूत प्रेत या किसी अप्राकृतिक शक्ति का एहसास किया है।
Click below to watch video of Top 10 Haunted Places in India
10.डाउ हिल पश्चिम बंगाल
डाउ हिल एक हिल स्टेशन है जो दार्जिलिंग से 32 किलोमीटर की दूरी पर है। यह जगह अपने बोर्डिंग स्कूल और पर्यटन स्थलों के लिए विख्यात है। डाउ हिल के जंगलों में कई लोगों ने आत्महत्या की है। इसलिए यहां के लोग इस जगह को हॉन्टेड मानते हैं।
एक लकड़हारे के अनुसार उसने जंगल में एक लड़के की सिर कटी लाश भी देखी है। यहां के लोगों का यह मानना है कि उन्हें छुट्टियों के दौरान विक्टोरिया बॉयज स्कूल में पैरों की आहट सुनाई देती है। इसलिए इस जगह को भी Top 10 Haunted Places in India में से एक माना जाता है।
यह भी देखे:- Top 10 fighting techniques(लड़ने की 10 सबसे बेहतरीन तकनीक)
09.कुलधरा गांव जैसलमेर राजस्थान
कुलधरा (जैसलमेर राजस्थान) ब्राह्मणों का एक गांव था। ऐसा माना जाता है कि बहुत साल पहले यहां के दीवान को गांव की एक लड़की से प्यार हो गया। दीवान उस लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन गांव के लोगों ने इसका विरोध किया। जिसके कारण दीवान ने गांव के लोगों का लगान दोगुना कर दिया।
इसलिए गांव के लोग इस गांव को छोड़ कर चले गए और जाते-जाते इस गांव को श्राप दिया कि यहां भविष्य में कभी कोई नहीं बस पाएगा।
वर्तमान में सरकार ने कुलधरा गांव को एक टूरिस्ट प्लेस में बदल दिया है। लेकिन यहां आने वाले टूरिस्टो का मानना है कि यहां पर उन्होंने लोगों के होने का एहसास किया है और उन्हें महिलाओं के चूड़ियों की आवाज भी यहां सुनाई देती है।
इसके बाद सरकार ने इस गांव के बाहर एक गेट का निर्माण कराया है। रात होने के बाद कोई भी व्यक्ति इस गेट को पार करके गांव के अंदर कभी नहीं जाता। 2013 में दिल्ली से आई एक टीम जो भूत-प्रेतों पर रिसर्च करती है उसने यहां एक रात गुजारी थी और उन्होंने भी यहां भूत-प्रेत के होने की बात को माना था।
08.थ्री किंग्स चर्च गोवा
गोवा की यह चर्च भी भारत की हॉन्टेड जगहों में से एक मानी जाती है। लोगों का कहना है कि यहां पर 3 पुर्तगाली राजाओं की आत्माएं भटकती है। बहुत समय पहले इस चर्च में तीन पुर्तगाली राजा रहते थे।
किसी कारण इन तीनों में लड़ाई हो गई। जिसके कारण एक राजा ने एक दिन दो अन्य राजाओं को चर्च में आमंत्रित कर कर उन्हें भोजन में जहर देकर मार डाला। जब लोगों को इस बात का पता चला तो उन्होंने चर्च को चारों तरफ से घेर लिया।
लोगों के डर के कारण तीसरे राजा ने भी आत्महत्या कर ली। इन तीनों राजाओं को इस चर्च के अंदर ही दफनाया गया था। तब से लोगों का मानना है कि यह जगह शापित है और तीनों राजाओं की आत्माएं यहां भटकती है।
07.जमाली कमाली मस्जिद दिल्ली
यह मस्जिद दिल्ली के महरौली में स्थित है। यहां पर सोलवीं सदी के सूफी संत जमाली और कमाली की कब्र स्थित है। लोगों का मानना है कि यह जगह जीनों का निवास स्थान है। कई लोगों को इस जगह पर अप्राकृतिक घटनाओं का एहसास हुआ है। इसलिए इस जगह को भी भारत के हॉन्टेड प्लेस में शामिल किया गया है।
Top 10 most powerful avengers 2019
06.रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद
रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण जिस जगह पर किया गया है वहां पर निजाम सुल्तानों ने इतिहास के कई युद्ध को लड़ा था। इस जगह पर भी लोगों को पैरानॉर्मल गतिविधियों का एहसास हुआ है। जैसे फिल्मों की शूटिंग के दौरान कैमरा मैंन कई बार शिकायत की है कि उन्हें लगा कि किसी ने उन्हें पीछे से अचानक धक्का दे दिया।
ऐसा माना जाता है कि मरे हुए सैनिकों की आत्माएं आज भी यहां पर निवास करती हैं और यह आत्माएं मुख्य रूप से औरतों को ज्यादा सताती है। जैसे नहाते समय बाथरूम का दरवाजा बाहर से अचानक बंद हो जाता है और शीशे में भयानक प्रतिबिंब दिखाई देते हैं।
05.एनएच-17 गोवा
एनएच 17 हाईवे मुंबई और गोवा को जोड़ता है। लोगों का मानना है कि रात के समय इस हाइवे पर बहुत ही डरावनी घटनाएं होती है। लोगों का कहना है कि इस हाईवे पर रात के समय एक औरत लोगों से लिफ्ट मांगती रहती है। लेकिन जिसने भी उस औरत को लिफ्ट दी है वह कभी जिंदा नहीं बचा। इसलिए लोग रात के समय इस हाईवे पर सफर करने से डरते हैं।
04.लांमबी देहर माइन्स मसूरी
यह जगह मसूरी के बाहरी हिस्से में स्थित है। 1990 से पहले यहां से चुने पत्थर का खनन किया जाता था। यहां पर एक माइन्स थी और जिस में 50,000 से ज्यादा मजदूर कार्य किया करते थे । खनन के दौरान चूने के कण सांस द्वारा फेफड़ों में जाने से यहां कई मजदूरों की बीमारी से मृत्यु हो गई।
साथ ही साथ इस जगह पर सड़कों के अच्छा ना होने के कारण ट्रकों के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण भी कई मजदूरों की मृत्यु हो गई थी।
इसलिए आज इस जगह को खाली कर दिया गया है और यहां पर खनन का कोई कार्य नहीं होता। ऐसा माना जाता है कि इस जगह पर उन मजदूरों की आत्माएं आज भी बसती है।
इसलिए इस जगह पर आने वाले कई वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं और लोगों को यहां भी आत्माओं के होने की आहट सुनाई देती है। इसलिए इस जगह को भी भारत की डरावनी जगहो में से एक माना जाता है।
Top 10 WWE wrestlers
03. 33 टनल शिमला
शिमला की यह एक टनल है जिसमें से ट्रेन गुजरती है। लोगों का मानना है कि जब ट्रेन इस टनल से गुजरती है तो उन्होंने ऐसा अनुभव किया है कि जैसे कोई उन्हें बाहर से देख रहा हो साथ ही साथ इस टनल में अजीब आवाजें भी महसूस की गई है। लोगों का मानना है कि इस टनल के निर्माण का कार्य एक ब्रिटिश इंजीनियर को आज से 120 साल पहले दिया गया था। लेकिन समय पर टनल का निर्माण ना करने के कारण इंजीनियर पर बहुत बड़ा जुर्माना लगा दिया गया। जिससे दबाव में आने के कारण इंजीनियर टनल के सामने आत्महत्या कर ली। लोगों का मानना है कि आज भी उस इंजीनियर की आत्मा इस टनल में भटकती है।
02. रविंद्र सरोवर मेट्रो स्टेशन कोलकता
रविंद्र सरोवर मेट्रो स्टेशन भारत की सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। लोगों का मानना है कि यह मेट्रो स्टेशन उन लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है जो आत्महत्या करना चाहते हैं। इस इलाके की 80 परसेंट आत्महत्या इसी जगह पर हुई है।
इस इलाके में जितने भी आत्महत्या की है उनमें से अधिकतर लोग इस मेट्रो स्टेशन के ट्रैक पर खड़े होकर ही आत्महत्या करते हैं। अधिकतर लोगों का मानना है कि उन्होंने इस स्थान पर एक अजीब सा साया देखा है जो उन्हें इंसान की शक्ल का दिखाई देता है। मेट्रो के ड्राइवर और अन्य कर्मचारियों ने भी पर अजीब सा डर महसूस करने की बात को स्वीकारा है।
01. भानगढ़ का किला
यह राजस्थान के अलवर जिले में स्थित है। भानगढ़ का किला भारत की सबसे डरावनी जगहों में से एक है। लोग इसे भूतों का भानगढ़ भी कहते हैं। इस किले की कहानी काफी रोचक है। ऐसा माना जाता है कि 16 वीं शताब्दी में भानगढ़ में एक तांत्रिक हुआ करता था, जिसे यहां की राजकुमारी से प्यार हो गया । इसलिए तांत्रिक काले जादू की मदद से राजकुमारी को अपने बस में करना चाहता था। लेकिन एक घटना के दौरान तांत्रिक की मृत्यु हो गई।
ऐसा माना जाता है कि मृत्यु से पहले तांत्रिक ने भानगढ़ को नष्ट होने का श्राप दे दिया।जिसके बाद इस किले में रहने वाले सभी लोगों की मृत्यु हो गई। लोगों का मानना है कि उन लोगों की आत्माएं आज भी इस किले में भटकती है। यहां जाने वाले कई लोगों ने यहां पर भूत-प्रेत या आत्माओं के होने की बात कही है। इसलिए अंधेरे के बाद लोग इस किले में नहीं जाते हैं।
तो दोस्तों यह थी(Top 10 Haunted Places in India Hindi) भारत की 10 सबसे डरावनी जगहों के बारे में जानकारी। यदि आपने भी कभी अपने जीवन में ऐसी डरावनी चीजों का अनुभव किया है तो आप हमें कमेंट करके अपने विचार शेयर कर सकते हैं।
One Comment